✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : घर से भाग कर नाबालिग युवती ने किया था प्रेम विवाह, संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:00:41 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध अवस्था में शादीशुदा नाबालिग युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

परिवार के खिलाफ युवती ने किया था प्रेम विवाह

सुंदर नगर थाना क्षेत्र के केड़ो निवासी 16 वर्षीय प्रिया साहू 3 माह पूर्व स्कूल जाने के नाम से घर से निकली और फिर लौट कर नहीं आई. जानकारी के मुताबिक प्रिया परसुडीह थाना क्षेत्र ऑफिसर कॉलोनी निवासी रेलवे में कार्यरत सोनू कालिंदी नाम के युवक से प्रेम विवाह कर लिया. परिजनों ने जानकारी मिलने पर लोक लिहाज के डर से इस संबंध में अपने रिश्तेदारों को कुछ भी नहीं बताया. इस बीत मंगलवार को अचानक प्रिया के मोबाइल से परिजनों को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आत्महत्या की बात बताई. आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को संदिग्ध अवस्था में फंदे से नीचे पड़ा हुआ पाया. शव को इस स्थिति में देख परिजन पति सोनू कालिंदी पर हत्या का आरोप लगाने लगे और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया. जहां किसी तरह से परसुडीह पुलिस पति सोनू कालिंदी को हिरासत में लेकर थाने ले कर चली गई.

कभी वापस लौट कर घर नहीं आई युवती

युवती की मां मीना साहू से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने तीन महीने पहले अपने मन-मर्जी से प्रेम विवाह कर लिया था. जिसके बाद वह कभी भी मायका नहीं आई. परिवार वालों को बाहर से जानकारी मिली कि उसने शादी कर ली है. इसी बीच उन्हें अचानक फोन पर पता चला कि युवती ने आत्महत्या कर ली है. युवती के परिजनों की माने तो शव देखकर साफ लग रहा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. 

हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही सीसीआर डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. जानकारी देते हुए डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला के शव की सूचना मिली है. जहां जांच पड़ताल के क्रम में वह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से संबंधित लग रहा है. फिलहाल हर बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा साथ ही उन्होंने बताया परिजनों के लिखित शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:minor dead body of girl foundjamsgedpur crimejamshedpur policedead bodyjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.