✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: टाटा रेलवे स्टेशन से 8 माह की बच्ची चोरी, फुटपाथ पर सोनेवाले दंपति का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें मामले में क्या कर रही है पुलिस 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:35:20 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है. जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर सोनेवाले दंपति के 8 महीने की बच्ची को कार सवार दो अपराधी देर रात लेकर फरार हो गये.वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है.

जब तक माता-पिता को कुछ समझ आता तब तक अपराधी बच्ची को कार में लेकर भाग गया

आपको बतायें कि जमशेदपुर के बागबेड़ा अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के पैदल मार्ग वाले रास्ते के बाहर फुटपाथ पर से देर रात 8 माह की बच्ची अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी, तभी एक आदमी आया और सोई बच्ची को उठाकर कार में रख कर फरार हो गया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता ने बताया कि वो और उनकी पत्नी शीशी बोतल और कबाड़ चुनकर अपना जीवन यापन करते हैं, और टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर रात में सोते हैं.शुक्रवार की देर रात भी दोनों पति-पत्नी और उनकी 8 माह की बच्ची सोई हुई थी, तभी एक व्यक्ति उनकी बच्ची को लेकर भागने लगा, जब तक उनको समझ में आता तब तक वो उनकी बच्ची को कार में लेकर भाग गया.

 पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक अपराधियों का कुछ पता नहीं चल पाया, आखिर इन गरीबों की बच्ची को किसने चुराया और उनका बच्ची चुराने के पीछे क्या उद्देश्य है, यह तो अपराधियों के गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ पाएगा.देखना यह है कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है. 

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:8 month old girl stolengirl stolen from Tata Railway StationTata Railway Station8 month old girl stolen in jamsjedpur8 month old girl stolen in jharkhandcouple sleeping on the footpath was left cryingwhat the police is doing in the caseJamshedpur newsJamshedpur news todayJamshedpur policeJamshedpur crimeJamshedpur crime newsJamshedpurjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.