✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:नहाने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में डूबे 6 बच्चे, दो बच्चे की मौत, नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे सभी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:56:54 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के स्वर्णरेखा नदी में 6 बच्चे नहाने के दौरान डूब गये.जिसके बाद ऐसा मिलने पर स्थानीय लोगों ने सभी को निकाला जिसमें दो बच्चे की मौत हो गयी.लेकिन 4 को बचा लिया गया. 

कदमा के रहने वाले हैं सभी बच्चे

 सभी बच्चे कदमा के रहने वाले हैं,जो आज स्वर्णरेखा नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे.जिसमें दो की मौत हो गई. सरायकेला के सापडा नदी किनारे, 2 बच्चों का शव बरामद हुआ.जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

सभी बच्चे स्वर्णरेखा नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे

आपको बताये कि कदमा के रहनेवाले सभी बच्चे आज सुबह 10 बजे सरायकेला के सपड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे, तभी एक एक कर 6 बच्चे नदी में नहाने के लिए गए, जिसमें 6 बच्चे डूबने लगे, स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया जिसमें 4 बच्चों को बचा लिया गया, वही दो बच्चों की स्थिति खराब थी उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया,लेकिन जब तक अस्पताल पहुंचे दोनों बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

रिपोर्ट- रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpur6 children drownedSwarnarekha rivertwo children diedgone for picnic on the river bankJamshedpur newsJamshedpur news todayJharkhand newsJharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.