✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में 29 टन सरिया गबन कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 5:08:32 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के गोलमुरी थाना की पुलिस ने गबन के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. इस दौरान करीब 29 टन सरिया बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन मालिक, चालक और सरिया खरीदने वाले एक दुकानदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद सरिया की मात्रा और मामले की प्रकृति को देखते हुए इसे जिले की बड़ी पुलिस कार्रवाई माना जा रहा है. मंगलवार को गोलमुरी पुलिस ने मामले का खुलासा किया. आरोपी वाहन मालिक बलवंत कुमार यादव, चालक सुमंत कुमार और माल खरीदने वाला दुकानदार गुड्डू कुमार यादव को जेल भेज दिया गया है. बरामद सरिया की कीमत 12 लाख रुपए बताया जा रहा है. 

अप्रैल की है घटना
यह मामला 22 अप्रैल 2026 का है. भुइयांडीह में रहने वाले शिकायतकर्ता अखिलेश यादव ने इस मामले में गोलमुरी थाना में प्राथमिक दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि परिवहन के लिए भेजा गया सरिया तय स्थान तक नहीं पहुंचा. रास्ते में ही वाहन मालिक तथा चालक ने माल का गबन कर लिया. शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. लगातार छापेमारी और पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी गढ़वा से पकड़े गए.
 
गढ़वा में बेचा सरिया
वाहन मालिक बलवंत कुमार यादव और चालक सुमंत कुमार ने सरिया  गढ़वा के दुकानदार गुड्डू कुमार यादव को बीच दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर कुल 540 बंडल सरिया बरामद किया, जिसका वजन लगभग 29 टन बताया जा रहा है. साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने माल को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के बजाय उसे अवैध रूप से बेच दिया था. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsCrime news JamshedpurTaranagarJharkhandJharkhand newsViral NewsBreaking newsKolhanGolmuriGadhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.