✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: टाटा जू में संक्रमण से 10 सफेद हिरणों की मौत, हाई अलर्ट जारी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:43:08 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित टाटा जू में 2 दिसंबर से अब तक संक्रमण की वजह से 10 सफेद हिरणों की मौत हो गई है. लगातार हो रही मौतों के बाद शेष 5 सफेद हिरणों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है. जू प्रबंधन ने अन्य सभी जानवरों पर भी खास निगरानी बढ़ा दी है.

टाटा जू में तीन डॉक्टरों की टीम लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है. जू प्रबंधन के अनुसार यह संक्रमण पालतू जानवरों में तेजी से फैलता है. जानवरों की इम्युनिटी कमजोर होने के कारण उनकी मौत हुई है. संक्रमण का कारण पता लगाने के लिए मरे हुए हिरणों के सैंपल रांची और ओडिशा के जू में जांच के लिए भेजे गए हैं.

मौतों के बाद टाटा जू में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार यह संक्रमण कावों और चील के संपर्क से फैल सकता है.

टाटा जू के डायरेक्टर असरफ अली ने बताया कि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है और इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में इस तरह के लक्षण जानवरों में अक्सर देखने को मिलते हैं. ठंड के कारण संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है. डॉक्टरों की टीम सभी जानवरों की देखरेख में जुटी है ताकि आगे कोई नुकसान न हो. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpurjamshedpur latest newsjamshedpur big newsjamshedpur news updatenews updatelatest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.