✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोबाइल की रौशनी में बीतेगी जलसहिया की रात, बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बैठी धरना पर

BY -
Pancham Jha Dumka
Pancham Jha Dumka
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:18:59 AM

दुमका(DUMKA):शारदीय नवरात्र का त्यौहार चल रहा है. दुमका ही नहीं पूरा देश में उत्सवी माहौल है. लोग शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना में लीन है, लेकिन इस सबसे अलग  दुमका के पेय जल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में जल सहिया अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी है. इनकी बस एक ही मांग है कि एक वर्ष का बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए. इन आंदोलनकारियों की रातें मोबाइल की रौशनी के सहारे बीत रही है.

झारखंड प्रदेश जल सहिया यूनियन की जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा का कहना है कि दुर्गा पूजा जैसे समय में घर परिवार से दूर छोटे छोटे बच्चों के साथ महिलाएं शौक से धरना पर नहीं बैठी है. हम अपने अधिकार की मांग को लेकर बैठे है. एक तो अल्प मानदेय दिया जाता है वह भी एक वर्ष से नहीं मिला है. आखिर कैसे पूजा मनाएंगे.

यूनियन के प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास का कहना है कि झारखंड सरकार द्वारा तीन महीने पूर्व ही विभाग को आवंटन दिया गया है लेकिन स्थानीय अधिकारी की लापरवाही के कारण जल सहिया को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा.

Tags:Jalsahayas spend their nights in the light of mobile phonessitting on a dharna demanding payment of pending honorarium.Dumka newsDumka UpdateDumka News viralDumkaDumka ka updateJhakhrnad newsDumka viralDumka jal sahiyadumka viralsahiya andolansahiya andolan dumka

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.