☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में जल सहिया के रूप मे काम कर रहीं माहिलाएं आखिर क्यों हैं सरकार से नाराज !

लोहरदगा में  जल सहिया के रूप मे काम कर रहीं माहिलाएं आखिर क्यों हैं सरकार से नाराज !

लोहरदगा (LOHARDAGA) - दशहरे के मौके पर भी लोहरदगा जिला मुख्यालय के समक्ष जल सहिया अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. पांच सूत्री मांगों को लेकर जल सहिया पिछले कई वर्षों से लगातार आंदोलन कर रही है. लेकिन इनकी मांगे पूरी नहीं होने पर ये आक्रोशित हैं. जिला मुख्यालय के समक्ष बैठ कर महियाएं 37 माह से बकाया मानदेय, महंगाई भत्ते के अनुसार मानदेय भुगतान, प्रोत्साहन राशि का भुगतान, दो बार पोशाक की आपूर्ति, मानदेय हटाने के आदेश को अविलंब हटाने की मांग और जल जीवन मिशन के कार्यों का सत्यापन जैसी मांगे कर रही हैं.

छोटे-छोटे बच्चों को लिए धरने पर बैठी सहिया

जल सहिया लगातार तीन दिनों से रात-दिन जिला मुख्यालय के समक्ष धरना देने पर बैंठी हैं. अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ जल सहिया आंदोलन कर रही है. हालांकि जल सहिया से मिलने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी जिला मुख्यालय में समझ इनके बीच नहीं पहुंचे हैं. जल सहिया का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान ये आर्थिक समस्याओं से जूझ रही है.

रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो

Published at:28 Sep 2022 02:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.