✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जयराम महतो का चंपाई पर तंज! कहा-खतियान पर बदल जाएगा कोल्हान टाइगर के बोल  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:20:57 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में टाइगर और कोल्हान टाइगर आमने-सामने है. जिस तरह से चंपाई सोरेन भगवा रंग में रंग गए है. अब उनकी राह भी अलग हो सकती है. पहले मुखर होकर 1932 खतियान स्थानीय नीति पर आवाज उठाते थे. लेकिन अब भाजपा में जाने के बाद एक चुप्पी देखने को मिल रही है. सवाल जयराम महतो ने भी किया है. कहा कि बाबूलाल के जैसा चंपाई सोरेन भी बदल जाएंगे.

बता दे कि 1932 और खतियान स्थानीय नीति के मुद्दे पर ही आंदोलन की शुरुआत कर राजनीतिक तक  जयराम महतो पहुंचे हैं. आंदोलन ने एक ऐसी पहचान दी जिससे अब झारखंड में टाइगर के नाम से जाने जाते हैं. इस बीच जब जयराम महतो से चंपाई सोरेन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि पूरे झारखंड ने देखा है कि कैसे बाबूलाल मरांडी कभी खतियानी आदिवासियों की बात करते थे सदन से सड़क पर आवाज उठाते थे वह कैसे बदल गए. कुछ इसी राह पर आने वाले दिनों में चंपाई सोरेन भी दिखेंगे. सभी पार्टी की विचारधारा अलग-अलग होती है और यही कारण है कि चंपाई सोरेन भी खुलकर इन मुद्दों पर सवाल नहीं पूछ पाएंगे.

बता दें कि चंपाई सोरेन शुरू से झारखंड आंदोलन से लेकर कई आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई है. हमेशा आगे खड़े होकर आदिवासियों की बात करते थे. गुरु जी के साथ कई आंदोलन में डटकर सामना किया है, लेकिन अब रास्ता अलग है. झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए. इसके बाद से ही संशय है कि आखिर जो चंपाई सोरेन खतियान जल, जंगल और जमीन की बात करते थे लड़ाई लड़ते थे क्या अभी वैसे ही आवाज  उठाते रहेंगे. इस पर कई तरह की चर्चाएं हो रही है. हालांकि अब देखना होगा कि आखिर चुनाव के बाद चंपाई सोरेन का रुख क्या होता है.  

Tags:jairam mahtojayram mahtojairam mahto newstiger jairam mahtojairam mahto jharkhandjairam mahatojairam mahato arrestjayram mahto jharkhandjairam mahto latest newsjairam mahto bhasanjairam mahto profiletiger jairam mahto krantikarijairam mahato newstiger jairam mahatojairam mahto ka videojairam mahto nominationjairam mahto vs sanjay mehtajairam mahato गिरफ्तारjbkss jairam mahtojairam mahto arrestjairam mahato nominationtiger jayram mahatojairam mahto today newswho was jairam mahto's partnertiger jairam mahto today newsjayram mahato vs hemant sorenjai ram mahtojairam mahato vs hemant sorenjayram mahatojairam mahto jlkmjharkhandjharkhand latestjharkhand newsjharkhand electionspm modipm modi in jharkhandpm modi jharkhand rallypm modi on champai sorenpm modi on tribalspm modi attacks jmmjharkhand mukti morchacongresspm modi on congresspm modi on hemant sorenpm modi rally in jharkhandjharkhand assembly electionsjharkhand assembly pollsbjp in jharkhandchampai sorenchampai soren jharkhand cmtribal statejharkhand latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.