✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह इलाज के लिए लाए गए अस्पताल, कांग्रेस नेता नीरज सिंह की हत्या का है आरोप

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:34:24 AM

धनबाद (DHANBAD): पूर्व डिप्टी मेयर एवं कांग्रेस नेता नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद झरिया पूर्व विधायक संजीव सिंह को इलाज के लिए आज बैंक मोड के साईं डेंटल क्लिनिक में ले जाया गया. वह लगातार दांत में दर्द की शिकायत कर रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही उनके समर्थक भी वहां पहुंच गए. इलाज के बाद उन्हें फिर जेल वापस ले जाया गया है. आप को बता दें कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह और उनके तीन समर्थकों को हमलावरों ने 21 मार्च 2017 की शाम गोलियों से भून दिया था.

हमला तब हुआ था जब वह घर लौट रहे थे 

 हमला उस वक्त हुआ, जब नीरज सिंह अपनी गाड़ी से स्टील गेट स्थित  आवास जा रहे थे. नीरज सिंह की गाड़ी जैसे ही  ब्रेकर पर धीमी हुई, हमलावरों ने तीनों तरफ से उन्हें घेर लिया. जब तक नीरज सिंह कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर गोलियों की बरसात कर दी.  सरेशाम हुए इस हमले में उनके निजी बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी, चालक घलटू और करीबी समर्थक अशोक यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. शव के पोस्टमार्टम में नीरज के शरीर से 17 गोली निकाली गई थीं. नीरज के शरीर में गोलियों से 67 छेद हो गए थे.

रिपोर्ट : प्रकाश महतो 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.