✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

‘खतियान के लिए जेल तो कुछ भी नहीं, हर कुर्बानी देने को तैयार’, देखिये जेल जाने के पहले पूर्व सिल्ली विधायक अमित महतो ने और क्या कहा

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:31:10 PM

रांची(RANCHI)- पिछले कुछ दिनों से 1932 के खतियान को लेकर प्रति दिन 21 कि.मी की हॉफ मैराथन दौड़ लगा युवाओं में जागरुकता अभियान चलाते रहे झामुमो के पूर्व विधायक और वर्तमान में खतियानी झारखंड पार्टी के नेता अमित महतो को आज रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर के बाद जेल भेज दिया गया.   

अमित महतो के विरुद्ध खतियान आधारित स्थानीयता की मांग को लेकर वर्ष 2022 में विधान सभा घेराव के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क जाम करने का आरोप है, धुर्वा पुलिस ने इस मामले में अमित महतो के खिलाफ  (कांड संख्या 208/2022) प्राथमिकी दर्ज की थी.

हालांकि अमित महतो ने  इस मामले में रांची सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत से इंकार कर दिया. जिसके बाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की गयी, लेकिन हाईकोर्ट से भी उन्हे निराशा हाथ लगी, जिसके बाद अमित महतो ने आज रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया, और कोर्ट ने उन्हे जेल भेज दिया.

झारखंडी अस्मिता की रक्षा और पहचान के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार

जेल जाने से पूर्व अमित महतो ने अपने समर्थकों और मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जेल यात्रा तो कुछ भी नहीं है, झारखंडी अस्मिता की रक्षा और पहचान के लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं. किसी भी कीमत पर खतियान आधारित स्थानीयता की नीति की अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे. जेल से आने के बाद एक बार फिर से झारखंडी युवाओं में अलख जगाने के लिए 21 कि.मी की हॉफ मैराथन दौड़ को जारी रखेंगे.

झारखंड की हर कुर्सी पर खतियानधारियों को बिठाना होगा

उनकी लड़ाई झारखंड में झारखंडियों को हिस्सेदारी दिलवाने की है, आज झारखंडियों का हिस्सा बाहरी मार रहे हैं. जब तक 1932 का खतियानी झारखंड की हर कुर्सी पर काबिज जब तक नहीं होगा, तब तक झारखंड की जनता के साथ इंसाफ नहीं होगा.

Tags:Khatiyan1932 ka KhatiyanAmit Mahtoरांची सिविल कोर्टsilly vidhayakखतियान आधारित स्थानीयता की मांग21 कि.मी की हॉफ मैराथन दौड़खतियान आधारित आन्दोलन1932 का खतियानी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.