✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

20 सूत्री कमेटी में गठबंधन की जय जय, आठ में चार कांग्रेस से, तीन जेएमएम से तो एक राजद से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:26:23 AM

धनबाद(DHANBAD): 20 सूत्री कमटी की घोषणा कर दी गई है. धनबाद में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रखंड कमेटियों की भी घोषणा हो गई है. 20 सूत्री जिला कमेटी के डीसी पदेन अध्यक्ष होते हैं. जिला कमेटी में 8 सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें चार कांग्रेस के, 3 जे एमएम के और एक राजद के शामिल हैं. 10 प्रखंड अध्यक्षों में 5 कांग्रेस के और 5 जे एमएम के हैं. वहीं,  पांच उपाध्यक्ष जेएमएम के तो इतने ही कांग्रेस के भी हैं. धनबाद जिला कमेटी के 8 सदस्यों में मदन महतो ,जोगेंद्र सिंह जोगी ,उषा पासवान ,शमशेर आलम, लक्ष्मण तिवारी, हराधन रजवार, राजू प्रमाणित और मोहम्मद कासिम शामिल है. कमेटी में गठबंधन धर्म का पूरा पालन किया गया है. आपको बता दें कि 20 सूत्री कमिटी गठन की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी. कई लोग इसके लिए लार टपका रहे थे. अंततः झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच 20 सूत्री कमेटियों की घोषणा कर दी गई है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.