✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे 12 दिनों तक झारखंड में करेंगे सत्याग्रह यात्रा,जानिए क्या है कार्यक्रम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:54:08 AM

रांची(RANCHI): राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पूरे देश भर में आंदोलन कर रही है. सत्याग्रह हो रहा है. मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हाल के दिनों में यह अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है. झारखंड में भी इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है. कांग्रेस के इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे झारखंड आ रहे हैं. उनका यह 12 दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. मंगलवार 4 अप्रैल से उनकी यह यात्रा शुरू हो रही है.

16 अप्रैल तक चलेगा सत्याग्रह कार्यक्रम

कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का नाम जय भारत सत्याग्रह यात्रा रखा है. कार्यक्रम के पहले दिन रांची में मशाल जुलूस निकलेगा. 5 अप्रैल को लोहरदगा और लातेहार का कार्यक्रम है. इस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का यह सत्याग्रह कार्यक्रम 16 अप्रैल तक चलेगा. कांग्रेस की ओर से इस का रूट चार्ट जारी किया गया है रूट चार्ट के हिसाब से राज्य के सभी जिलों में सत्याग्रह यात्रा होगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार से षड्यंत्र रचा गया है. उसके खिलाफ कांग्रेस जनता को इस यात्रा के माध्यम से बताएगी कि किस प्रकार से देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है.तानाशाही व्यवस्था बनाई गई है. इस कार्यक्रम में जनता की बड़ी भागीदारी होगी, ऐसी उन्होंने उम्मीद जताई. अविनाश पांडे की इस यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी साथ रहेंगे.

Tags:jharkhandranchiJai Bharat Satyagraha of CongressCongress in-charge Avinash PandeySatyagraha Yatra in Jharkhand for 12 daysthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.