✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जैगुआर के डीआईजी इंद्रजीत पहुंचे जमशेदपुर, रामनवमी जुलूस के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 6:29:05 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में आगामी पर्व और जुलूसों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जैगुआर के डीआईजी इंद्रजीत आज शहर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की. बैठक में सीनियर एसपी, सिटी एसपी तथा ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.डीआईजी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए.इसके बाद डीआईजी इंद्रजीत ने अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में निकलने वाले झंडा जुलूस के निर्धारित रूट का भी निरीक्षण किया.

  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संभावित बाधाओं का जायजा लिया तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि सभी रूट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए.

आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम अलर्ट

 किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट रहने को कहा गया है.पुलिस प्रशासन द्वारा शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jaguar DIG Indrajit arrives in JamshedpurJaguar DIG IndrajitJaguar DIG Indrajit jamshedpurRamnawami julusRamawami julus in JamshedpurRamnawamiTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.