☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया में रहने वाले  जगदीश चौबे का निधन ,जानिए किस पेशे से जुड़े थे 

झरिया में रहने वाले  जगदीश चौबे का निधन ,जानिए किस पेशे से जुड़े थे 

धनबाद(DHANBAD) |  देश की कोयला राजधानी झरिया के  ख्यातिप्राप्त ज्योतिषविद् और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश चौबे का निधन हो गया. मंगलवार की दोपहर  2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.    दिवंगत जगदीश चौबे के पिता झरिया राज में मुख्य सभासद् ज्योतिष थे. सन् 1960 ई. में वे स्थायी रूप से औरंगाबाद से धनबाद आ गए. यहां आने के बाद पिता के साथ ज्योतिष कार्यों में सहयोग करने लगे. 70 के दशक में उन्होंने अपना कैरियर शिक्षण के क्षेत्र में प्रारंभ किया. सन् 2006 में झरिया आमलापाड़ा स्थित डीएवी स्कूल से बतौर प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त हुए. 

आजीवन अनुशासित और सादगीपूर्ण जीवन रहा 

आजीवन अनुशासित और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले स्व. चौबे सामाजिक सरोकारों से गहरे तौर पर जुड़े थे. . शैक्षणिक पेशे में उन्होंने पूरी ईमानदारी बरती और विद्यार्थियों के बीच एक अनुशासनप्रिय और पढाई के प्रति भरपूर प्रोत्साहन देने वाले अध्यापक के रूप में जाने गए.   उनके ज्येष्ठ पुत्र स्व. पुरूषोत्तम चौबे पत्रकार थे, जिनके असमय निधन ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था. बावजूद इसके, समाज और परिवार के प्रति उनके समर्पण  में लवलेश-मात्र का भी विचलन नहीं आया.  उनके मंझले पुत्र प्रद्युम्न चौबे हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े हैं . वहीं, कनिष्ठ पुत्र प्रजेश चौबे डीएवी स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं.   स्व. जगदीश चौबे के निधन पर उन्हें जानने वालों ने गहरा शोक जताया है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:05 Dec 2023 07:02 PM (IST)
Tags:dhanbadjhariyadeathcahubeyjagdish
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.