✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जगन्नाथ मंदिर गार्ड हत्याकांड:आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम,जानिए हत्या की पूरी कहानी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 3:13:25 PM

रांची(RANCHI): झारखंड की सबसे प्रसिद्ध जगरनाथ मंदिर के अंदर गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के बाद आदिवासी समाज में आक्रोश है.हत्याकांड से आक्रोशित आदिवासी संगठनों ने जगरनाथ मंदिर के पास सड़क जाम कर हंगामा किया है. परिजन को मुआवजा की मांग की है. साथ ही पुलिस पर कई सवाल उठाया है. प्रदर्शन कर रहे लोग जमकर नारेबाजी कर रहे है.

दरअसल देर रात मंदिर परिसर में चोरी की नियत से घुसे अपराधियों ने गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी.बिरसा मुंडा मंदिर परिसर के अंदर ही मौजूद था. तभी अचानक रात 12 बजे चोर पहुंचे. इसके बाद दान पेटी को खोल लिया उसमें रखे पैसे को गायब कर दिया. लेकिन इस बीच गार्ड बिरसा मुंडा पर उनकी नजर पड़ी. जिसके बाद चोर ने बिरसा पर रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

जब शुक्रवार की सुबह मंदिर परिसर में पुजारी और अन्य श्रद्धालु पहुंचे. गेट खोला गया तो देखा की बिरसा मुंडा का शव पड़ा है. घटना की सूचना तुरंत रांची पुलिस को दी गई. जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के साथ कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया. वहीं सूचना है कि आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है.

लेकिन इस बीच ही आदिवासी संगठन के लोग सक्रिय हुए और पूरे मामले में गंभीर सवाल खड़ा किया है. आखिर रांची शहर में कैसे किसी की भी हत्या हो जाती है. पुलिस कहां सोई रहती है. जिस जगह पर मंदिर है वहां से 100 मीटर की दूरी पर झारखंड हाई कोर्ट और विधानसभा के साथ साथ विधायकों का आवास है. इसके बावजूद अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. इससे साबित होता है कि पुलिस सिर्फ दूसरे कामों में लगी रहती है.                     

         

 

Tags:Jharkhand NewsRanchi NewsJagarnath Mandir MurderBirsa Munda Muder caseRanchi PoliceRanchi UpdateRanchi BreakingJharkhand NEws

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.