सरायकेला(SERAIKELA): झारखंड के सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक शक्ख की हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कोंडा मुंडा (45) का सोनिया मुंडा के साथ एक विवाद हुआ. जिसमें आक्रोश में आकर सोनिया मुंडा ने कुल्हाड़ी से कोंडा मुंडा के गले पर वार कर दिया. जिससे इनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
जानिए क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत कोंडा मुंडा अपने घर में कटहल का पेड़ लगाया था. जिसमें कटहल तोड़ने को लेकर आरोपी सोनिया मुंडा के साथ विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया की आक्रोश में आकर सोनिया मुंडा ने कुल्हाड़ी से कोंड़ा मुंडा के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद सोनिया मुंडा मौके से भागकर जंगल की ओर फरार हो गई. इस मामले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया. बता दें कि मृत कोंडा मुंडा गांवे में ही खेती कर अपना घर चलाता था. उसके चार पुत्र और एक पुत्री हैं. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस को हत्या की सूचना देर रात प्राप्त हुई, जिसके बाद कांड्रा थाना पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दी. कांड्रा थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
.jpeg)