✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरु, सड़क किनारे मांस-मछली बेचने वालों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने का निर्देश

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:10:21 AM

रांची(RANCHI)- राजधानी रांची की सड़कों की अतिक्रमण मुक्त करने की पहल शुरु कर दी गयी है, प्रसाशन की योजना सड़क किनारे मांस मछली  और सब्जी की बिक्री करने वालों को एक स्थान पर शिफ्ट करने की है, ताकि शहरवासियों को परेशानी नहीं हो और साथ ही साथ सड़के भी अतिक्रमण मुक्त हो सके.  

इसकी शुरुआत लालपुर इलाके से की गयी है, इस इलाके में सड़क किनारे मांस मछली और सब्जी की बिक्री करने वालों को प्रशासन ने वेंडर मार्केट में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है, एक अप्रैल से लॉटरी के माध्यम से इन दुकानदारों को दुकान का आवंटन किया जायेगा, जिसके बाद ये दुकानदार वेंडर मार्केट में अपनी दुकान लगायेगें.  

लालपुर इलाके में सड़क जाम की सबसे बुरी स्थिति

यहां बता दें कि लालपुर इलाके में सड़क जाम की सबसे बुरी स्थिति रहती है, सड़क के किनारे सब्जी से लेकर मांस मछली की दुकाने सजी है, इसके कारण पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. साथ ही स्कूली बस और दूसरे वाहन भी इसकी चपेट में आते हैं, स्कूलों बसों की लम्बी लाइन लग जाती है.

यहां बता दें कि राजधानी वासियों की ओर से काफी लम्बे अर्से से इसकी मांग हो रही थी, जिसके बाद निगम की ओर से वेंडर मार्केट का निर्माण करवाने का फैसला किया गया था. अब जब वेंडर मार्केट का निर्माण हो चुका है, प्रशासन इन दुकानदारों को शिफ्ट करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि निगम की इस पहल से राजधानीवासियों को  सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी और उनका भी आवागमन आसान होगा.

लॉटरी के माध्यम से दुकान का आवंटन

प्रशासन ने इन सभी दुकानदारों को चिह्नित कर लिया है, प्रशासन के अनुसार इस इलाके में करीबन 74 मांस मछली की दुकान है. इन सभी को लालपुर वेंडर मार्केट में शिफ्ट किया जाना है. इन सभी दुकानदारों को वेंडर मार्केट में एक एक चबुतरा दिया जायेगा. ताकि सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके. एक अप्रैल को 12 बजे लॉटरी के माध्यम से इन दुकानदारों को दुकान का आवंटन किया जायेगा.

Tags:encroachment on RoadRanchivendor marketLalpur chowklalpur Areanagar nigam ranchiराजधानी रांची

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.