☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा से पश्चिम बंगाल जाना होगा बेहद आसान, NH333A  का काम जल्द होगा शुरू, 536 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

गोड्डा से पश्चिम बंगाल जाना होगा बेहद आसान, NH333A  का काम जल्द होगा शुरू, 536 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

पाकुड़(PAKUR): धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक का सफर अब और भी सुगम होने वाला है। NH-333A के तहत 39 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 536 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.  इस सड़क के बन जाने से गोड्डा से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन बेहद आसान और तेज हो जाएगा.

इस परियोजना की एक और खासियत यह है कि लिट्टीपाड़ा और हिरणपुर बाजार के बाहर से बाइपास सड़क निकाली जाएगी, जिससे बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी. एम एंड एस प्राइवेट लिमिटेड (M&S Pvt Ltd) कंपनी को इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है. हिरणपुर बाईपास के लिए जमीन की मापी का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

एनएच-333ए के निर्माण से न केवल क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। यह सड़क परियोजना धरमपुर, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर और पाकुड़ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी.

रिपोर्ट: नन्द किशोर मण्डल  

Published at:28 Apr 2025 01:55 PM (IST)
Tags:nh333nh 333nh333anh 333anh333 jamnh 333 news333 nh roadnh333 videosnpnews nh333nh333 snpnewsjamui 333 a newsnh133nh333 news updatejamui munger nh333current nh333 newsnh333 gangta ganglenational highway 333nh 333 ka jarjar sthitinh333 single raod vedionh333 forest area videoमुंगेर तेलिया तालाब एनएच 333 का वीडियोmunger bridge nh 333 highway connect videoबिहार न्यूज़bihar news patnajamui newsbihar sarkarjharkhand road accidentjharkhand newsjharkhandpakur road accidentjharkhand pakur road accidentroad accident in jharkhandnews18 bihar jharkhand livejharkhand road accident updateroad accidentnews18 india jharkhandjharkhand news liveroad accident pakurbihar jharkhand newspakurbihar jharkhand news livejharkhand news live todayjharkhand accidentjharkhand bihar news livejharkhand bus accidentpakur newssau baat ki ek baat
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.