✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

IIT ISM में हो रही नौकरियों की बरसात, छात्र और प्रबंधन दोनों उत्साहित, जानिए अब तक कितने को मिली है नौकरी

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:43:08 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के आईआईटी आईएसएम में नौकरियों की बरसात हो रही है. 2023 बैच के छात्र, छात्राओं के लिए केंपस प्लेसमेंट की शानदार शुरुआत हुई है. 30 नवंबर की जीरो डे के साथ शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट में शुक्रवार की शाम तक 40 से अधिक कंपनियों में 226 को नौकरी मिल चुकी है. शनिवार को इस संख्या में और बढ़ोतरी होगी. कैंपस प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस, मैथ्स एंड कंप्यूटिंग,  इलेक्ट्रिकल,  पेट्रोलियम समेत अन्य ब्रांच के बच्चे कंपनियों के पसंदीदा बने हुए हैं. विदेशी कंपनियों ने भी छात्रों का चयन किया है. यह कैंपस ऑनलाइन और ऑफलाइन हो रहा है. आईपीओ के जरिए अन्य 240 छात्रों को पहले ही नौकरी मिल गई है.

जियो ने दिया सर्वाधिक अवसर जानिए कितने बच्चों को कहां मिली नौकरी

इसके बाद एक दिसंबर से विधिवत शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट में अब तक यह संख्या 226 पहुंच गई है. सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो ने सर्वाधिक 34 छात्रों को जॉब ऑफर किया है. टाटा स्टील की अलग-अलग विंग ने छात्रों को नौकरी देने की घोषणा की है. आईआईटी आईएसएम के प्रति कंपनियों की रुझान से छात्र और प्रबंधन दोनों उत्साहित है. आपको बता दें कि आईएसएम अपने ढंग का एशिया महादेश में अलग संस्थान था ,लेकिन बाद में इसे बड़े आंदोलन के बाद आईआईटी का टैग मिला. टैग मिलने के बाद इसकी ख्याति और बड़ी और छात्रों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है.

Tags:THE NEWS POSTDHANBAD NEWSIIT ISM DHANBADJOBS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.