✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा लोकसभा में हार जीत की लड़ाई नहीं सिर्फ जीत के अंतर का है मामला -निशिकांत दुबे

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:34:09 AM

देवघर (DEOGHAR) : झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से लड़ाई अब सिर्फ जीत के मार्जिन का रह गया है. यह बातें भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कही है. लगातार तीन बार से गोड्डा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि इस बार इनकी जीत 5 लाख से अधिक मतों से होगी, जो झारखंड में सर्वाधिक रहेगी. दरअसल गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने महागामा विधायक दीपिका पांडे का टिकट छीनकर अब यह टिकट पर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को चुनावी मैदान में उतारा है. लगातार निशिकांत दुबे के निशाने पर प्रदीप यादव रहे हैं. निशिकांत ने अस्वस्थ किया है कि प्रदीप यादव के टिकट मिलने से वह अधिकांश समय घर में और क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच चाय और नाश्ता करेंगे. उन्हें चुनावी रणनीति से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने दावा किया है कि भाजपा इस सीट पर बंपर मतों से जीतेगी.

पूर्व जिप सदस्य और सपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे ने थामा भाजपा का दामन

वहीं देवघर जिला परिषद सोनारायठाढ़ी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य रहे टिकेश्वर यादव ने आज भाजपा का दामन थामा है. गोड्डा भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समक्ष भाजपा का दामन थामा है. बता दें कि टिकेश्वर यादव जरमुंडी विधानसभा से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. इस क्षेत्र में कद्दावर नेता के रूप में जाने वाले टिकेश्वर के भाजपा में शामिल होने के बाद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है कि उस क्षेत्र में भाजपा को पिछली बार से भी अधिक मत मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य और भाजपा के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर इन्होंने भाजपा का दामन थाम  कर यह साबित कर दिया है कि देश में चारों तरफ कमल ही कमल का बोलबाला है.

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand breaking newsjharkhandlatest newsdeoghar jharkhandjharkhand deogahrdeogahr latest newsmp nishikant dubeynishikant dubey latest newsgodda latest newsgodda breaking newsgodda trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.