✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कमिशन साहब तक पहुंचाना पड़ता है... ई श्रम और लेबर कार्ड के पैसे में कमिशन का खेल,वायरल हुआ ऑडियो

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 8:24:58 PM

पश्चिमी सिंहभूम(WestSinghbhum): जिल में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ई श्रम कार्ड और लेबर कार्ड के पैसे में लाभुक से वसूली की खबरे सुर्खियों में है. जिले से एक audio क्लिप वायरल हुआ. जिसमें कामिशन को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालक और लाभुक के बीच 13 मिनट तक बात हुई. जिसमें संचालक पैसे देने की बात कहता है. जिसमें कहा जाता है कि पैसा साहब को देना पड़ता है. इस मामले में जिले के उपायुक्त के पास शिकायत की गई है.    

औडियो वायरल होने के बाद उपायुक्त चंदन कुमार ने एक जांच कमेटी गठन किया है. जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आसके. फिलहाल इस मामले की चर्चा जिले में है. कैसे सरकारी योजना में कामिशन खोरी का खेल चलता है. योजना का पैसा पहुँचने के बाद उसे कामिशन के तौर पर लूटने की तैयारी में सरकारी बाबू लग जाते है.

बता दे कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में लेबर कार्ड (ई-श्रम कार्ड) बनाकर लाभ दिलाने की शिकायत की शिकायत सामने आई.  पीड़िता सुप्रिया निषाद ने शोभा देवी व अन्य बिचौलियों के द्वारा अवैध राशि वसूली करने की लिखित शिकायत उपायुक्त चंदन कुमार से की है.

पत्र में कहा है कि दिनांक 30.3.26 को मुझे लेबर कार्ड के द्वारा सिलाई मशीन खरीदने के लिए 7000/- की राशि का लाभ प्राप्त हुई है. इस पर बिचौलिया शोभा देवी ने फोन करके परेशान कर रही हैं और 1500 रु. की मांग की है. पैसे देने से इनकार की तो उसने मुझे अधिकारियों द्वारा मेरा लेबर कार्ड बंद करवा देने की धमकी भी दी.

पिड़िता ने कहा कि जिले में बिचौलियों के द्वारा गरीबों से बड़े स्तर पर अवैध राशि वसूली कर रही.  जिसका जांच के बाद अवैध राशि लेनदेन की बड़ी जानकारी सामने आएगी.  पिड़िता ने जिला दंडाधिकारी सह् उपयुक्त चंदन कुमार से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. पैसा मांगे जाने मामले में एक इंटरनेट में ऑडियो भी वायरल हुआ है.  जिसमें शोभा देवी ने कहा है कि हेमराज से पूछ लीजिए अधिकारियों को देना पड़ता है पैसा.

 इधर मामले को देखते हुए जिला श्रम अधीक्षक ने कहा है की शिकायत की जानकारी आई है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.  सत्य पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी.

रिपोर्ट:संतोष वर्मा  

Tags:e sharm cardE Shram yojnaLabour CardJharkhandSinghbhumJharkhand NewsRanchiScam in jharkhandWest singh bhoom

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.