धनबाद (DHANBAD): सावन की हरी-भरी छटा के बीच इन दिनों भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था की भी गुंजलक है। धनबाद में भी शहर और आसपास कई जगह रथ यात्रा की तैयारी की जा रही है। इनमें कुसुम विहार के इस्कॉन मंदिर की भव्यता ही अलग है। भगवान श्री जगन्नाथ की धूमधाम से रथयात्रा निकालने की तैयारी में श्रद्धालु जुट गए है. शुक्रवार को रथयात्रा निकलेगी।
इसे भी पढ़ें:
चास बैंक डकैतीकांड का 'मास्टरमाइंड' 15 लाख नगदी और हथियार के साथ धराया
भक्तगण रथयात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं. प्रभु सुंदर दास गोविन्द ने बताया कि शुक्रवार के प्रातः आठ बजे रथ यात्रा प्रारंभ होगी. कुसुम बिहार फेज 2 स्थित राम मंदिर से रथ यात्रा निकलकर कोयला नगर नेहरू कांप्लेक्स चौराहा का भ्रमण करते हुए वापस राम मंदिर पहुंचेगी. भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने का अलग ही आध्यात्मिक महत्व है.

बता दें कि इस साल धनबाद में पहली बार चार जगहों से रथ यात्रा निकलेगी. भक्तों में गजब का उत्साह है. भगवान के भ्रमण के लिए स्वचालित रथ का भी धनबाद में निर्माण किया गया है, जो बिजली के तार , वृक्ष की टहनियों की ऊंचाई के अनुसार अपना आकार बदल लेगा.
