✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में कैप्टन कूल के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, 11 मंजिला होगा घर

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 12:34:04 PM

रांची (RANCHI): भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अब जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनने जा रहे हैं. राजधानी रांची के नगड़ी अंचल स्थित दलादली इलाके में ईशान किशन का ड्रीम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट तेजी से आकार लेने वाला है. खास बात यह है कि यह आलीशान बहुमंजिला बिल्डिंग धोनी के प्रसिद्ध आवास से महज लगभग 300 मीटर की दूरी पर बनाई जाएगी.

नगड़ी अंचल के मौजा दलादली में खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की करीब 75 डिसमिल जमीन पर इस हाईराइज प्रोजेक्ट का निर्माण होगा. रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण ने यहां जी प्लस 10 यानी कुल 11 मंजिला भवन निर्माण के नक्शे को मंजूरी दे दी है. रिंग रोड के किनारे बनने वाली इस आधुनिक बिल्डिंग के दो फ्लोर कमर्शियल गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं, जहां ऑफिस और बड़े शोरूम बनाए जाएंगे. वहीं ऊपरी आठ मंजिलों में लग्जरी फ्लैट तैयार किए जाएंगे.

यह प्रोजेक्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. सोसाइटी में स्विमिंग पूल, जिम, इंडोर गेम जोन, बच्चों के लिए प्लेग्राउंड, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस, गार्डन, सैलून, मेडिकल सुविधा और डिपार्टमेंटल स्टोर जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध होंगी. पूरे परिसर को खुला और आकर्षक बनाने के लिए अधिक ओपन स्पेस रखने की योजना बनाई गई है. साथ ही भवन का फ्रंट लुक शानदार दिखे, इसके लिए सेटबैक भी बड़ा रखा गया है.

ईशान किशन के पिता प्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि यह जमीन काफी पहले खरीदी गई थी. अब नक्शा पास होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट रिंग रोड के किनारे एक आधुनिक और प्रीमियम आवासीय परिसर के रूप में विकसित होगा.

गौरतलब है कि  महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस बनने के बाद से दलादली क्षेत्र लगातार सुर्खियों में रहा है. अब ईशान किशन के इस नए प्रोजेक्ट ने इलाके की जमीन की कीमतों को और बढ़ा दिया है. रिंग रोड के आसपास जमीन की मांग तेजी से बढ़ रही है और कई इलाकों में कीमतें 10 लाख रुपये प्रति डिसमिल से भी ऊपर पहुंच चुकी हैं.

Tags:Ishan Kishan Ranchi projectIshan KishanIshan Kishan luxury apartment RanchiMS Dhoni neighbor Ishan KishanIshan Kishan real estate projectDaladili Ranchi luxury flatsranchims dhoniMS Dhoni farmhouse RanchiRanchi high rise apartment projectIshan Kishan latest newsLuxury housing project in RanchiIshan Kishan dream project

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.