✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्या झारखंड में आने वाला है सियासी भूचाल, भाजपा नेता ने किया इशारा  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:37:20 AM

रांची(RANCHI): राज्य का मौसम धीरे धीरे ठंड की ओर बढ़ रही है. वहीं राज्य की राजनीति इससे उलट दिन प्रति दिन गर्म होती जा रही है. अभी धरने और आरोप प्रत्यारोप का दौर थमा नहीं है. इसी बीच भाजपा के कद्दावर नेता ने एक ट्वीट कर सियासी पारा को और चढ़ा दिया है. इस नेता के ट्वीट के अनुसार झारखंड में  बहुत जल्द ही आंधी के साथ तूफान आने वाला है. यह नेता कोई छोटे नेता नहीं है. इनके ट्वीट के बाद हमेशा राजनीति हलचल तेज होती है.

दरअसल, झारखंड में सियासी उठा पटक से आप भी वाकिफ है. राज्य में ऐसा लग रहा है कि सरकार संकट में है. चाहे वह ईडी की कार्रवाई हो या फिर सीएम के सदस्यता पर बना संशय. सभी मुद्दों से सियासत गर्म है. लेकिन आज भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट कर इशारा किया है. निशिकांत ने ट्वीट किया है कि झारखंड में आंधी और तूफान एक साथ.

अब इसके कई मायने निकाले जा रहे है. क्योंकि सांसद महोदय कोई मौसम विज्ञानिक तो है नहीं की वह मौसम का अपडेट दे. वैसे भी अभी मौसम आंधी और तूफान का है भी नहीं और ना ही मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट किया है.

इनके ट्वीट के बाद चर्चाओं के बाज़ार गर्म हो गए है. क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता वाला पत्र खुलने वाला है, या फिर किसी नेता के घर जांच एजेंसी पहुंचने वाली है. फिलहाल आने वाला वक्त बताएगा की नेता जी किस तूफान की बात कर रहे हैं.       

                         

Tags:jharkhandPoliticsbjp jmmnishikant dubemp nishikant dubeyjharkhand updateedhemant sorenbabulal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.