✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक दल की बैठक के बाद क्या झारखंड को मिलने वाला है नया मुख्यमंत्री! CM आवास में बढ़ी हलचल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:32:15 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में सियासी हवा फिर एक बार तेज हो गई है.मुख्यमंत्री आवास से लेकर पूर्व CM हेमंत के आवास में हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच मुख्यमंत्री आवास में इंडी गंठबंधन के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. बैठक में शामिल होने मंत्री और विधायक के पहुंचने का सिलसिला जारी है. बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. हो सकता है कि नया विधायक दल का नेता चुन लिया जाए.

तीन दिनों तक सीएम चंपाई सोरेन के सभी कार्यक्रम रद्द

बता दें कि सियासी फिजा और गर्म हो गई, जब मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने तीन दिनों तक के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया. रांची से लेकर दुमका में आयोजित कई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. अब चर्चा है कि मुख्यमंत्री का चेहरा झारखंड में बदलने वाला है. फिर से सूबे की बागडोर हेमंत सोरेन अपने हाथ में लेने वाले है.

इस बैठक में इंडी गठबधन के सभी विधायक और नेता शामिल होंगे. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा होनी है. मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के चेहरे में बदलाव से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

 

 

 

Tags:jharkhand chief ministerbharatiya janata party (political party)jharkhand chief minister hemant sorenjharkhandchief ministerprime minister of indiahemant soren resigns from the post of chief ministernext chief minister of jharkhandjharkhand new chief ministertop news of the dayraghubar das to be jharkhand chief ministerlittle girl touching the feet of indian soldierjharkhand (indian state)jharkhand newslittle girl touching the feet of soldier

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.