✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावन की खुमारी में डूबी लौहनगरी, गेरुआ रंग के कपड़ों से पटे शहर के दुकान, पढ़ें इस बार क्या खास है तैयारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:23:39 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): कल यानी 22 जुलाई से सावन (Sawan) महीने की शुरुआत हो रही है. जिसकी तैयारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. लौहनगरी जमशेदपुर में सावन की धूम देखते ही बन रही है. जहां शहर की दुकानें पूरी तरह से भगवा रंग के कपड़ों से रंगा पड़ा है, तो वहीं कांवड़ की भी बिक्री जोरों पर हो रही है. लोग खरीदारी के लिए बाज़ारों का रुख कर चुके है. पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंग चूका है.

शहर के बाजार और शिवालय दुल्हन की तरह सच धज कर तैयार है

आपको बताये कि जमशेदपुर शहर सावन के रंग में रंग चुका है. कल से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो रही है. जिसको लेकर शहर के बाजार और शिवालय दुल्हन की तरह सच धज कर तैयार हो चुके हैं. भोले बाबा के भक्त अभी से ही देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं, और कांवरियों को कोई कमी ना रहे, इसको लेकर बाजार में दुकानदार पूरी तरह से इस बार तैयार है. अलग-अलग कपड़े झोला, बैग गमछा बच्चे और महिलाओं के लिए कपड़ों से बाजार पट गया है. कपड़ों में हर हर महादेव बोल बम समेत कई स्लोगन लिखे हुए हैं, जो इस बार कांवरियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि एक साल से सावन का इंतजार रहता है. पूरा एक महीना जमकर बिक्री होती है. दुकान में बैठे ही भगवान भोलेनाथ का दर्शन हो जाता है. दुकान और मंदिर में बोल बम के नारा अभी से गूंजने लगा है. दुकानदारों में भी उत्साह रहता है.

पूजा सामग्री दुकान में भी पूजा की रौनक देखी जा रही है

वहीं दूसरी तरफ पूजा सामग्री दुकान में भी पूजा की रौनक देखी जा रही है. देवघर जाने वाले कांवरियों के लिए अलग-अलग डिजाइन के कवर, जल ले जाने वाले लोटा, शिवलिंग और कांवड़ को सजाने के कई सामान से दुकान पटा पड़ा है. दुकानदारों का कहना है कि अच्छी कमाई होती है. महंगाई होने के बाद भी लोग जमकर खरीदारी करते है.

लोग सावन की तैयारी में पूरी तरह से डूब चुके हैं

लोग सावन की तैयारी में पूरी तरह से डूब चुके हैं. पूरा शहर बोल बम के नारों से गूंज रहा है. कल सावन की पहली सोमवारी है. भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं. पूरे परिवार के साथ केसरी रंग के कपड़े पहन कर बोल बम के नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. कई लोग पहली बार देवघर जा रहे हैं, उनमे खासा उत्साह दिख रहा है, देवघर जाने के लिए कांवरियों के कपड़े बैग और अलग-अलग डिजाइन के कर सजाने में लोग जुटे हुए हैं.लोगों का कहना है कि सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है और देवघर 107 किलोमीटर पैदल चल बोल बम के नारों के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है, उसकी तैयारी पूरे परिवार के लोग कर रहे हैं.

मंदिरों में होनेवाली भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है

जमशेदपुर के सभी शिवालय में भक्तों की भीड़ लगती है, तो वहीं दूसरी तरफ लाखों लाख लोग जमशेदपुर से सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर बाबा को जलाभिषेक करने निकलते हैं. परिवार के लोगों के साथ-साथ कई अपार्टमेंट के लोग अपने दोस्तों के साथ लोग कांवरिया की पूरी ड्रेसअप के साथ कर लेकर जमशेदपुर से देवघर के लिए रवाना होते हैं. देवघर के साथ-साथ पूरा जमशेदपुर बोल बम के नारों से गूंज रहा है. हालांकि जमशेदपुर के सभी शिवालय मंदिरों में भी विशेष रूप से तैयारी की जाती है.मंदिर कमेटी मंदिर को दुल्हन की तरह सजा सवार दिया गया हैं. वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जाते हैं. क्योंकि सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ता है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Sawan monthLord shivaExcitement of sawan in JamshedpurExcitement of sawanIron city jamshedpurPrepration of swanJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.