✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, किड़नी बेचकर भी जामताड़ा में बनायेंगे देश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:19:52 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत से पूरे देश के काग्रेंसियों में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस जीत को कांग्रेस मोहब्बत की जीत बता रही है .कांग्रेस का मानना है कि नफरत की हार हुई है और मोहब्बत की जीत. अब कर्नाटक चुनाव में अपने चुनावी वादों को पूरा करने की बात कांग्रेस कर रही है. राहुल गांधी के साथ तमाम विधायक सांसद और कार्यकर्ता 2024 लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त हो गये है.

इरफान अंसारी ने भगवान बजरंगबली को किया धन्यवाद

सभी इस जीत का सभी श्रेय राहुल गांधी के साथ भगवान बजरंगबली को दे रहे हैं. क्यों कि कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की ओर से बजरंगबली को बड़ा मुद्दा बनाया गया था. तो वहीं इस जीत को लेकर झारखंड के नेताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भी इस जीत को लेकर राहुल गांधी के बाद भगवान बजरंगबली को धन्यवाद किया है.

बीजेपी इंसानों की आंखों में धूल झोंक सकती है, बजरंगबली के नहीं

विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बजरंगबली के आशीर्वाद से कांग्रेस ने कर्नाटक में अपना परचम लहराया. बीजेपी इंसानों की आंखों में धूल झोंक सकती है. लेकिन बजरंगबली को आंखों में नहीं. संकट मोचन बजरंगबली ने कर्नाटक की जनता को बीजेपी के संकट से बचाया है. अब वो पूरे देश की जनता को बीजेपी से मुक्ति दिलाएंगे. वहीं बोकारो के सर्किट हाउस में मिडिया से बातचीत में कहा कि देश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर जामताड़ा में बनायेंगे. चाहे मुझे उसके लिए किड़नी ही क्यों ना बेचनी पड़े.

 कर्नाटक की देवतुल्य जनता ने झूठ, फरेब और नफरत को नकार दिया है.

विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि कर्नाटक को देवतुल्य जनता के झूठ, फरेब और नफरत को नकार कर सच्चाई, ईमानदारी और भाईचारे को अपनाया कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने सारे नीच हथकंडे अपनाकर लोगों को तोड़ने का काम किया लेकिन समझदार जनता ने कांग्रेस को बहुमत देकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

रिपोर्ट-प्रियंका कुमारी

Tags:Irfan's big announcementcountry's biggest Hanuman temple will be built in Jamtara even after selling his kidney

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.