✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इरफान अंसारी का निशिकांत दुबे पर निशाना, कहा – ''सांसद से हाथ जोड़कर निवेदन कर चुके हैं कि अब वे गोड्डा छोड़कर भागलपुर चले जाए''

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:17:57 PM

दुमका (DUMKA) : जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी दुमका जिला के हंसडीहा पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की लगातार गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है. सभी जगह कार्यकर्ता मायूस दिख रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 15 वर्षों से गोड्डा लोकसभा के युवा बेरोजगार हो गए हैं. जिस तरह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के समय में युवाओं को सम्मान मिलता था वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है. कार्यकर्ताओं ने पूर्व की भांति सम्मान दिलाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के लिए कमर कसकर मैदान में उतर गए हैं. 2024 में अच्छा रिजल्ट देंगे.
  
2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने का लक्ष्य - इरफान अंसारी

जब उनसे पूछा गया कि आखिर टिकट किसे मिल रहा है तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी आला कमान तय करेगी, लेकिन हमारी मांग है की टिकट का बंटवारा सही ढंग से हो. जिस व्यक्ति को अनुभव हो, क्षेत्र में पकड़ हो, उसे ही टिकट मिलनी चाहिए. क्योंकि सभी का लक्ष्य बस एक ही है कि वर्ष 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है. ऐसे किसी उम्मीदवार को टिकट न दें जिससे गोड्डा लोकसभा में पराजय का सामना करना पड़े. क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क स्थापित कर उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा है कि पूर्व की भांति सम्मान मिलेगा.
 
गोड्डा छोड़कर भागलपुर चले जाए- इरफान अंसारी

सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सांसद से हाथ जोड़कर निवेदन कर चुके हैं कि अब वे गोड्डा छोड़कर भागलपुर चले जाए. वह भागलपुर से सांसद का चुनाव लड़े इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. क्योंकि गोड्डा में अब उनकी दाल नहीं गलने वाली. INDIA गठबंधन की तरफ से गोड्डा लोक सभा का प्रत्याशी कौन होगा इस सवाल पर विधायक भले ही फैसला पार्टी आला कमान पर छोड़ देने की बात करें लेकिन हाल के कुछ महीनों से जिस तरह गोड्डा लोक सभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता बढ़ी है उसे देख कर कहा जा सकता है कि विधायक डॉ इरफान अंसारी अपने पिता फुरकान अंसारी के लिए फील्डिंग करने मैदान में उतर गए हैं.

Tags:Irfan AnsariNishikant DubeyIrfan Ansari targeted Nishikant DubeyGoddaBhagalpurदुमकाdumka newsjharkhandthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.