☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान आईआरबी के जवान को लगी गोली, रिम्स रेफर

फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान आईआरबी के जवान को लगी गोली, रिम्स रेफर

पलामू (PALAMU) - जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप 8 के परिसर में रविवार देर रात फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान आईआरबी का जवान घायल हो गया.आनन फानन में जख्मी जवान को MMCH में भर्ती करवाया गया.  यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.  जानकारी के अनुसार जैप 8 में आईआरबी में भर्ती हुए जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था. इसी क्रम में रविवार की रात नाइट फायरिंग में जवान हीरानंद जख्मी हो गया. हीरानंद के इंसास में गोली फंस गई थी और फट कर छर्रे लग गया.

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

इससे पहले बीते 28 सितंबर को बोकारो जिले में ऐसी ही एक घटना हुई थी. जहां जैप- 4 परिसर में आईआरबी के ट्रेनी जवान सुशील कुमार को सीने में गोली लगी थी. आनन-फानन में जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया. मृतक जवान सुशील कुमार साहिबगंज का रहने वाला था. जो जैप चार में ट्रेनिंग कर रहा था. यहां आईआरबी के जवान पिछले दो वर्षों से यहां ट्रेनिंग कर रहे थे. जवान सुशील सहित अन्य जवानों को दुर्गा पूजा में ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा था. इसी दौरान मैगजीन से इसे हथियार और गोली दी गई. उसके बाद अचानक गोली चली और मृतक जवान के सीने में गोली लग गई.

Published at:03 Oct 2022 12:56 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.