✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आईपीएस अधिकारी ने अपने विभाग की खोल दी पोल,जयराम से बताया दरोगा डरपोक है,जानिए पूरी खबर

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:52:33 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में पुलिस पर सवाल कई बार उठे है. हर बार उस सवाल का गोल मोल जवाब देकर मामले को अधिकारी टाल देते है.  लेकिन बोकारो पुलिस की पोल एक आईपीएस अधिकारी ने खोल दी और अपने ही विभाग के दरोगा को डरपोक बता दिया. यह बात कोई हवा हवाई नहीं है. बल्कि डुमरी विधायक जयराम महतो ने पलामू में प्रेस वार्ता के दौरान कही है.

डुमरी विधायक जयराम महतो ने मेदिनीनगर परिसदन में प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की सच्चाई क्या है किसी से छुपी नहीं है. पुलिस की कार्यशैली हमेशा सुर्खियों में रहती है. इस बीच ही एक बोकारो जिला के डुमरी में हुई घटना का जिक्र किया और बताया कि कैसे डुमरी में हत्या होने के बाद भी पुलिस रात में घटना स्थल पर नहीं पहुँचती है.दरोगा नक्सल इलाका होने की बात बोल कर नहीं जाते है. डीएसपी फोन नहीं उठाते है. लेकिन एसपी ने इस मामले में जयराम महतो को पूरी सच्चाई बता दी.

जयराम महतो ने कहा कि बोकारो के तत्कालीन एसपी ने जयराम महतो को फोन पर बताया कि उनकी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए. जहां घटना हुई थी विधायक से पहले जरूरी था कि पुलिस को पहुंचना चाहिए था. लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. जयराम महतो ने कहा कि जिले के कप्तान ने उन्हे बताया कि दरोगा डरपोक है. उसे वहाँ जाना चाहिए था. साथ ही यह बात का भी खुलासा जयराम महतो ने किया कि अधिकारी ने यह भी बताया कि सरकार को रिपोर्ट देना पड़ता है इस वजह से मीडिया में दिए गए बयान से बुरा मत समझिएगा.

दरअसल बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्र कुकुरलिलवा के चेरकी पहरी टोला के पास 15 मई को एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस हत्याकांड की जानकारी रात 12 बजे डुमरी विधायक जयराम महतो को मिली. वह घटना स्थल पर पहुँचे लेकिन पुलिस फोन करने के बावजूद मौके पर आने से इनकार कर दिया. इस मामले में खूब बवाल हुआ था लेकिन अब इस बवाल और विधायक के साथ एसपी की बातचीत का खुद खुलासा जयराम ने कर दिया है.             

Tags:IPS officer exposed his departmenttold Jairam that the inspector is a swindlerknow the full storyjairam mahato exclusive interviewnews18 bihar jharkhandbihar jharkhand newsjharkhand newstiger jairam mahato exclusive interviewjairam mahatowho is tiger jairam mahatojairam mahato on news 18 bihar jharkhandtiger jairam mahato mla dumrihemant sorenjairam mahato on hemant sorenjairam mahato excluisvejlkv partymahato castemahato vote bankbjp on jairam mahatojairam mahato on bjpjmmbabulal marandicm hemantinterviewjairam mahto viral videotiger jairam mahatojairam mahtotiger jairam mahtojairam mahato newsjairam mahto jharkhandjairam mahto newsjairam mahto latest newsjairam mahto bhasanjairam mahato jlkmjairam mahto angry video viraljairam mahto thana prabhari video viraljairam mahto profiletiger jairam mahto krantikarijairam mahato videojairam mahato vidhan sabha speechjayram mahtojairam mahato jharkhand vidhan sabha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.