☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जांच तेज : चिरकुंडा चेक पोस्ट पर बाइक से बरामद हुए 1 लाख 38 हजार रुपए 

जांच तेज : चिरकुंडा चेक पोस्ट पर बाइक से बरामद हुए 1 लाख 38 हजार रुपए 

धनबाद(DHANBAD) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के 16 चेक पोस्ट सहित एफएसटी एवं एसएसटी की 63-63 टीम पूरे जिले में भ्रमणशील रहकर लगातार जांच अभियान चला रही है. इस कड़ी में मंगलवार को दिन के 11.40 बजे चिरकुंडा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एसएसटी ने एक बाइक से 1 लाख 38 हजार रुपए नगद बरामद किए है.

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को चिरकुंडा चेक पोस्ट पर तैनात टीम द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही थी.  इस क्रम में पश्चिम बंगाल के बराकर से झारखंड में प्रवेश कर रही मोटरसाइकिल संख्या डब्ल्यू.बी. 38 ए.के.1045 की जांच की गई. जयदेव बास्की, बिरेस तिग्गा व टीम के अन्य सदस्यों ने उक्त मोटरसाइकिल से 1 लाख 38 हजार रुपए नगद बरामद किये. उपायुक्त ने बताया कि जिले के 16 चेक पोस्ट सहित 63 एफएसटी एवं 63 एसएसटी को कड़ाई से जांच करने का निर्देश दिया गया है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:12 Nov 2024 06:15 PM (IST)
Tags:DhanbadCheckpostTeamJanchAmount
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.