✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में खुले में दवा फेंकने के बाद आग लगाने के मामले की शुरू हुई जांच,एक मजबूत गठजोड़ का हो सकता है खुलासा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:30:20 AM

धनबाद(DHANBAD): रविवार को धनबाद में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवा फेंकने के बाद उसमें आग लगा दी गई थी. आग लगाने वाले तो दवा फेंक कर आग लगाकर चले गए. लेकिन उसके बाद दवा जलने से निकलने वाले धुएं से लोगों को परेशानी हुई. तब मामला सामने आया. लेकिन यह पता नहीं चला कि किसने यह दावा फेंकी और आग किसने लगाई. लेकिन अब इसकी जांच शुरू हुई है. अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि यह दवा सरकारी अस्पतालों की हो सकती है.

धनबाद के ड्रग इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश 

इस मामले में राज्य के सहायक औषधि निरीक्षक ने जांच के निर्देश दिए हैं .धनबाद के ड्रग इंस्पेक्टर को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. जांच के लिए बिंदु भी निर्धारित किए गए हैं. दवा किस कंपनी की थी, किसने दवा की खेप को खुले में फेंका, एक्सपायरी दवा कहीं डुप्लीकेट तो नहीं थी, सहित कई बिंदुओं पर जांच करनी है .यह भी पता लगाना है की दवा फेंकने वाले लोग कौन थे. पता चलने पर ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है. लेकिन इतना तो तय है कि अगर इस मामले को आधार बनाकर ठोस ढंग से जांच हो, तो एक बड़े रैकेट का खुलासा संभव है. एक तरफ सरकारी अस्पतालों में दवा जरूरत भर मरीज को नहीं मिलती, दूसरी ओर दवा अगर खुले में फेंकी और जलाई जा रही है, तो यह गंभीर मामला हो सकता है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsexpired medicineexpired medicine set on fireDrug inspector dhanbadAssistant Drug Inspector of dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.