✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इंटक के रेड्डी गुट कोयला समितियों में होंगी शामिल, ददई गुट जाएगा सुप्रीम कोर्ट

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:10:26 AM

धनबाद(DHANBAD): कोलकाता हाई कोर्ट की डबल बेंच ने इंटक के रेड्डी गुट के पक्ष में फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन को जेबीसीसीआई में शामिल करने सहित कोल इंडिया और अनुषंगी कंपनियों की सभी द्विपक्षीय समितियों में शामिल करने का निर्देश दिया है.

यह जानकारी इंटक नेताओं ने दी है. बेरमो विधायक और रेड्डी गुट के इंटक नेता अनूप सिंह और ए के झा ने कोलकाता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. एके झा ने बताया कि यह कोयला मजदूरों की जीत है. अब जेबीसीसीआई समेत तमाम समितियों में फेडरेशन को स्थान मिलेगा.

इधर, प्रतिद्वंद्वी ददई गुट की ओर से महामंत्री ने कहा है कि डबल बेंच में ददई दुबे गुट को पार्टी नहीं बनाया गया था. इसलिए यह फैसला एक पक्षीय है. सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे. सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही मामला चल रहा है. इंटक में विवाद के कारण कोर्ट में मामला जाने से जेबीसीसीआई समेत अन्य समितियों में प्रतिनिधित्व पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी. कई न्यायालय से संबंधित मुकदमें चल रहे हैं.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:INTUCReddyINTUC Reddy groupReddy group will join coal committeesSupreme Court will joinjharkhand NEWSDHANBAD NEWSINTUC NEWSDHANBAD INTUC

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.