✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कलेक्ट्रेट के घुसखोर कर्मचारी को 4 साल की सज़ा,10 हज़ार रुपए जुर्माना, जानिए कौन है

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:12:26 AM

रांची(RANCHI):  रांची कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम के कर्मचारी रहे सचिंद्र महतो को निगरानी कोर्ट ने 4 साल की सज़ा और दस हजार रुपए जुर्माना लगाया है.यह मामला साल 2014 का है. निगरानी ब्यूरो ने कर्मचारी को 2500 रुपए घूस लेते पकड़ा था. निगरानी कोर्ट ने यह सज़ा सुनाई है. शिकायतकर्ता रामकिशन महतो से सचिंद्र महतो ने खतियान बनाने के लिए पैसे की मांग की. शिकायतकर्ता घूस नहीं देना चाहता था. उसने निगरानी ब्यूरो से इसकी शिकायत की.जांचोपरांत मामला सही पाया गया. उसके बाद निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाकर कर 22 सितंबर,2014 को सचिंद्र महतो को 2500 रुपए घूस लेते दबोच लिया.कर्मचारी 3 हज़ार रुपए की मांग कर रहा था. अभियोजन पक्ष की ओर से 12 लोगों की गवाही कराई गई. इसके आधार पर कोर्ट ने रांची समाहरणालय के कर्मचारी को सज़ा सुनाई.जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में तीन माह की सज़ा और भुगतनी पड़ेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.