✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आईएएस राजीव अरुण एक्का से दूसरे दिन भी ED दफ्तर में पूछताछ जारी,एक्का की बढ़ सकती है मुश्किलें!

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:08:23 PM

रांची(RANCHI): मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का से ED दफ्तर में दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है.बता दे कि पहले दिन दस घन्टे कड़ी पूछताछ चली थी.इस पूछताछ ED के अधिकारियों ने राजीव अरुण एक्का से विशाल चौधरी के साथ संबंध के बारे में पूछताछ की  है. इसके अलावा एक्का के वायरल के बारे में भी जानकारी ली है.

राजीव अरुण एक्का ED के सवालों में फसते हुए दिखे. ED के अधिकारियों ने जब एक्का से पूछा कि उनका और विशाल चौधरी का क्या संबंध है. इसपर एक्का ने बताया कि वह सिर्फ ऐसे ही सामान्य मित्र है. लेकिन इनके जवाब के बाद विशाल चौधरी के आवास से बरामद डायरी दिखा कर पूछा गया कि इसमें उनके नाम का ज़िक्र था. उसका क्या है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा जारी किया गया वीडियो दिखा कर पूछा की इस वीडियो में कौन सी फ़ाइल पर हस्ताक्षर कर रहे थे.  इसके अलावा इस वीडियो में कुछ पैसों का जिक्र था क्या यह मामला ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा तो नहीं है. इस सवाल पर भी एक्का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं. सवालों की एक लंबी लिस्ट ED  के पास है इसी वजह से दूसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

बता दें कि राजीव अरुण एक्का को ED ने पहली बार 15 मार्च को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह उस तारीख को ED दफ्तर नहीं पहुंचे. दोबारा से 27 मार्च को बुलाया गया. दूसरे समन पर एक्का ED दफ्तर निर्धारित समय पर पहुंच गए. झारखंड के एक्का तीसरे आईएएस अधिकारी है जिनसे ED ने पूछताछ की है. पहले आईएएस पूजा सिंघल पर ED ने कार्रवाई किया उसके बाद साहिबगंज DC रामनिवास यादव और अब पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhand ranchiIAS Rajeev Arun EkkaED officeInterrogation of IAS Rajeev Arun Ekka in ED office

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.