✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू जिले में कल शाम तक के लिए इंटरनेट सेवा हुआ बंद, गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया आदेश

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:41:53 PM

पलामू(PALAMU): पलामू जिला में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है. झारखंड सरकार के गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को इस बारे में आदेश जारी किया है. 16 फरवरी के शाम 4 बजे तक जिले में इंटरनेट सेवा बंद रहेगा. प्रशासन ने ये फैसला इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया है.

बता दें कि जिले के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई. बीच-बचाव करने गए कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा और उपायुक्त ए दोड्डे मौके पर पहुंच गए हैं. तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है.

एसपी का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था हिंदू पक्ष की ओर से मस्जिद के पास मुस्लिम पक्ष के द्वारा मना किया गया. उसी को लेकर विवाद बढ़ा और पत्थरबाजी हुई. फिलहाल मामला शांत है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. हिंदू पक्ष के द्वारा तोरण द्वार बनाने को लेकर किसी भी तरह का आवेदन थाना को नहीं दिया गया था.

बाजार क्षेत्र की सारी दुकान बंद

घटना के बाद पांकी बाजार क्षेत्र की सारी दुकान बंद है. बाजार क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है. सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं. हिंदू पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया, जब विरोध किया गया तो मस्जिद की छत से लोग पत्थर फेंकने लगे. मस्जिद की छत पर पहले से ढेर सारा पत्थर उठाकर रखा गया था.

इस संघर्ष के बाद निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दिया गया. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी. जानकारी के मुताबिक इस संघर्ष में आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं. पांकी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Tags:Internet service stoppedInternet service stopped IN PALAMUPalamu districtHome Department orders telecom companiestelecom companies

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.