✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिबू सोरेन के अंतिम यात्रा से पहले नेमरा गांव में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध, बेहतर नेटवर्क के लिए लगाया गया सेल ऑन व्हील्स टावर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:09:53 AM

TNP DESK- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद का अंतिम संस्कार आज राज्य के सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा. नेमरा गांव में बड़ी संख्या में शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में उनके समर्थक, राजनीतिक नेता, पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी पहुंचने वाले हैं. वहीं भारी संख्या में मीडिया भी कवरेज के लिए नेमरा गांव पहुंचेगी.  ऐसे में गांव में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या को देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन ने रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड को सेल ऑन व्हील्स सिस्टम के तहत नेटवर्क सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया. 

प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को नेमरा गांव में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे मीडिया कवरेज में कोई दिक्कत ना आए. साथ ही  तमाम प्रशासनिक कम्युनिकेशन को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी. 

नेमरा गांव में शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.अंतिम संस्कार की तैयारी का जायजा लेने के लिए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद और सुधीर कुमार सोनू रामगढ़ जिले के डीसी एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंच गए हैं. काफी संख्या में भीड़ के जुटने की संभावना है. इसलिए वहां भी प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मेडिकल सुविधा भी गांव में उपलब्ध कराई गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में जरूरत पड़ने पर लोगों को किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े 

 

Tags:shibu soren died live newsshibu soren died news livelive news shibu sorenshibu soren died newsshibu soren news liveshibu soren dead news liveshibu soren death news livelive death news of shibu sorenpolitician shibu soren dies news liveshibu soren passes away news liveshibu soren diedshibu soren newsnews shibu sorenshibu soren death newsnews shibu soren deathshibu soren funeral liveshibu soren today newsshibu soren news todayshibu soren in icu liveshibu soren latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.