✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, राज्यपाल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:12:41 AM

रांची ( Ranchi): राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर राज भवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया .जहां राज भवन परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया.

योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक उपहार 

इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक उपहार है.यह न केवल शारीरिक व्यायाम , बल्कि शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है.बता दे उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित करने की कला है और इसके अभ्यास से हम स्वस्थ शरीर, शांत चित्त एवं ऊर्जावान जीवन की ओर अग्रसर होते हैं. उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली और 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मान्यता मिलना भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है.

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि योग बच्चों और युवाओं के लिए केवल स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मबल और अनुशासन का भी माध्यम है. उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रतिदिन योग करें और समाज में योग के प्रचार-प्रसार हेतु अन्य लोगों को भी प्रेरित करें.

 

Tags:international yoga dayyoga at raj bhavangovernor yoga practicegroup yoga sessionyoga celebrationyoga event indiaofficial yoga dayyoga demonstrationyoga session governoryoga for wellnessyoga at government houseyoga event raj bhavanyoga participationyoga awarenessToday's newsToday's jharkhand newsRanchi newsLocal newsSantosh gangwar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.