✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAC: इंटर आर्ट्स में 97.43 फीसदी तो कॉमर्स में 92.75 प्रतिशत छात्र पास

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:18:09 AM

रांची(RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउन्सिल ने 12वीं कक्षा के कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया. इस बार कला संकाय यानी कि आर्ट्स स्ट्रीम में 97.43 फीसदी छात्र पास हुए हैं. आर्ट्स संकाय में कुल 1,84,425 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 179683 छात्र-छात्राएं उतीर्ण हुए हैं. इसमें से 94,495 छात्र फर्स्ट डिविजन, 81,988 छात्र सेकंड डिविजन और 3190 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं.

वहीं कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो 92.75 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. परीक्षा में कुल 23,722 छात्र शामिल हुए थे. जिसमें से 18,252 छात्र फर्स्ट, 3,683 छात्र सेकंड और 66 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने पास होने वाले सभी छात्र और छात्राओं को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं.

रिज़ल्ट से असंतुष्ट छात्र रीइवेल्यूएशन के लिए दे सकते हैं आवेदन

जैक द्वारा लिए गए परीक्षा में सभी विषयों में पास होने के लिए 33%अंक लाना होगा. जैक द्वारा ज़ारी किए गए रिजल्ट से आर्ट्स और कॉमर्स के जो भी छात्र संतुष्ट नहीं होंगे वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. उनकी कॉपी दुबारा जांची जायेगी. एक या दो विषय में  फेल होने पर उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा.

कब ली गई थी परीक्षा 

झारखंड बोर्ड की 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. इसमें लाखों की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था.

21 जून को हुआ था मैट्रिक का रिज़ल्ट जारी 

21जून को जैक के द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित शिक्षा मंत्री के द्वारा कर दिया गया था.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.