✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के आईआईटी आईएसएम के सीस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी में दर्ज हुई भूकंप की तीव्रता ,देखिये डिटेल्स 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:57:13 PM

धनबाद(DHANBAD) |आईआईटी आईएसएम के सीस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी में भूकंप की तीव्रता और केंद्र अंकित हुआ है.  भूकंप का केंद्र आईआईटी आईएसएम से 20 किलोमीटर दूर आसानबनी में था.  भूकंप का असली समय 3:42 अंकित हुआ है. बता दे कि  धनबाद में गुरुवार को धरती डोली.   3.6 मेग्नीट्यूड के रफ्तार से यह भूकंप आया था. \ आईआईटी आईएसएम के एसोसिएट प्रोफेसर मोहित अग्रवाल ने भूकंप  की पुष्टि की थी .  जो लोग भूकंप महसूस किये ,वह  तो थोड़ी देर के लिए परेशानी में पड़ गए.  लेकिन काफी गहराई में जमीन डोली, इसलिए भूकंप का बहुत  एहसास नहीं हुआ. कोई क्षति भी नहीं हुई है. 

क्यों आता है भूकंप 

विशेषज्ञ बताते है कि पृथ्वी कई लेयर में बंटी होती है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है.  ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिस वजह से भूकंप आता है.  कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है.  भारत में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:dhanbadearthquakerecordIITISM20 kms

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.