☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सुप्रीम कोर्ट पंहुचा इंटक का विवाद, दुबे गुट ने फाइल की विशेष अनुमति याचिका,जानिए क्यों फिर बढ़ा विवाद 

सुप्रीम कोर्ट पंहुचा इंटक का विवाद, दुबे गुट ने फाइल की विशेष अनुमति याचिका,जानिए क्यों फिर बढ़ा विवाद 

धनबाद(DHANBAD) : नहीं सुलझ रहा है इंटक का विवाद. इंटक को जेबीसीसीआई में शामिल होने की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. इंटक ददई दुबे गुट ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है. वहीं, कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के बाद रेड्डी गुट ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट फाइल पहले ही कर दिया था.  

10 फरवरी को कोलकाता हाई कोर्ट ने दिया था फैसला 

10 फरवरी को कोलकाता हाई कोर्ट की डबल बेंच ने इंटक रेड्डी गुट  को  जेबीसीसीआई में शामिल करने का आदेश दिया तह. दुबे गुट  के महासचिव एनजी अरुण ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर करने की जानकारी दी है.  और कहा है कि यह याचिका सुनवाई के लिए स्वीकृत हो गई है.  बता दें कि इंटक में अभी 3 गुट है, तीनों गुटों में जेबीसीसीआई में शामिल होने की लड़ाई चल रही है.  इंटक  के रेड्डी गुट  कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के बाद कोल इंडिया प्रबंधन के पास जेबीसीसीआई की   बैठक में शामिल होने के लिए सदस्यों की सूची भी भेज दी है.  हालांकि ललन चौबे ने भी अलग से सूची भेजी है.   

दावा-सुनवाई के लिए हो गई है स्वीकृत 

अब तो दुबे गुट सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल कर दी है और याचिका सुनवाई के लिए दावे के मुताबिक स्वीकृत  भी हो गई है. अब देखना है कि इस मामले में आगे क्या होता है. आपसी लड़ाई की वजह से ही इंटक  जेबीसीसीआई से बाहर हो गई थी, अभी भी बाहर ही है. आपसी लड़ाई की वजह से ही इंटक  लगातार कमजोर हो रही है. कोयला मजदूरों सहित अन्य संगठनों पर उ उसकी पकड़ ढीली पड़ती जा रही है. नेताओं को भी अस्तित्व का खतरा महसूस होने लगा है लेकिन लड़ाई छोड़ने को कोई भी गुट तैयार नहीं है. ऐसे में देखना होगा कि आगे गौरवशाली अतीत वाली इंटक  का कौन सी राह पकड़ती है.

रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Published at:01 Mar 2023 01:38 PM (IST)
Tags:Intak's disputeintak dispute dhanbaddhanbad courtdhanbad newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.