✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर दहेज की बलि चढ़ी एक बिटिया, जानें कैसे खौफनाक तरीके से ससुरालवालों ने की हत्या

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:09:00 AM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के सरिया में दहेज लोभियों ने मंगलवार को एक विवाहिता की हत्या कर दी. और मामले को दबाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया. लेकिन उसी समय मृतिका का भाई अमन जानकारी मिलने पर पहुंच गया. और थाने पुलिस को इसकी सूचना दी.  

दहेज नहीं देने पर सुसरालवालों ने की महिला की हत्या 

घटना की जानकारी पर सरिया थाना पुलिस परिवार वालों के साथ बेरगी नदी पहुंची. और एक आरोपी को दबोचने में सफल रही. जबकि मृतिका निक्की का पति सूरज सिंह पहले ही फरार हो गया था. थाना में दिये आवेदन में निक्की के भाई अमन ने अपने बहनोई सूरज सिंह, ससुर नागो चौधरी, सास सरस्वती देवी और बहन निक्की की नन्द पिंकी पर दहेज में पांच लाख नहीं मिलने की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है.  

पति ने कर ली थी दूसरी शादी 

आपको बताये कि निक्की कुमारी की शादी साल 2018 में हुई थी. लेकिन  बहन को कोई अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ था. जिसकी वजह से आये दिन पति और ससुरालवाले अलग-अलग तरीके से परेशान करते थे. कुछ दिन से सभी निक्की से मायके से पांच लाख लाने का दबाब बना रहे थे. जब उसकी बहन ने भाई से पैसे मांगे तो दो लाख समाज के सामने दिया गया. लेकिन तीन लाख रूपये की मांग और की जा रही थी. जब पैसे नहीं दिये गये तो पति ने दूसरी शादी कर ली. और निक्की को टॉर्चर किया जाने लगा. उसकी बहन सब सहते हुए अपने ससुराल में ही रही थी.  

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:dowryInnocent lifesacrificedin-laws killed herkilledJHARKHANDGIRIDIH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.