☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खेलने के दौरान नदी में डूबी मासूम बच्ची, श'व बरामदगी के लिए गोताखोरों का प्रयास जारी

खेलने के दौरान नदी में डूबी मासूम बच्ची, श'व बरामदगी के लिए गोताखोरों का प्रयास जारी

जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR ):  कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 की रहने वाली तीन साल की अनन्या गुरुवार को नदी में डूब गयी. वह पड़ोस की एक बच्ची के साथ पास के ही छठ घाट पर खेल रही थी. इस बीच सीढ़ी से दोनों बच्चे नीचे उतर गये थे. इस बीच ही अनन्या कैसे नदी में गिरकर डूब गयी किसी ने नहीं देखा. उसके साथ की बच्ची ने जाकर घटना की जानकारी अनन्या के घर में दी. तब परिवार के लोग पहुंचे. फिर पुलिस पहुंची.

मां भी कूदी नदी में 

अनन्या के पिता कृष्णानंद वर्मा बिष्टुपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही अनन्या की मां भी नदी में कूद गयी थी, लेकिन लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया. फिलहाल गोताखोरों को बुलाकर अनन्या की वे तलाश कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला है. घटनास्थल पर कदमा थाना प्रभारी अशोक राम भी पहुंचे हुए हैं.

रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Published at:28 Jul 2022 05:35 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.