✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी मासूम बेटी, 4 महीने की थी प्रेग्नेंट, आरोपी पति और ससुरालवाले फरार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:12:04 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): झारखंड के गिरिडीह जिले से दहेज के लोभी ससुरालवालों और महिला के पति कृष्ण देव वर्मा ने मिलकर एक चार महीने की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी. और शव को छुपाने के लिए गांव के कुंए में डाल दिया. उसे रात के अंधेरे में ही जलाने का प्रयास किया गया. आपको बताये कि महिला की हत्या 26 अप्रैल की देर रात की गई.

चार महीने  की गर्भवती थी मृतिका

मामले की जानकारी के मुताबिक मृतका सुधा कुमारी चार माह की गर्भवती थी. लेकिन दहेज के दानवों ने मिलकर बच्चे के जन्म से पहले ही उसको और उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया. महिला के पति और उसके ससुराल वाले उससे माईके से दो लाख नगद और एक सोने के चैन की मांगने को लेकर पिछले सात महीनों से दबाब बना रहे थे. जब इन लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो निर्दयी पति और ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया. और शव को कुंए से निकाल कर जलाने का प्रयास करने लगे.

सारे आरोपी भागने में हुई सफल

लेकिन किसी तरह जब इसकी सूचना गिरिडीह के जमुआ थाना पुलिस को मिली तो घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची. तब तक पुलिस के आने की सूचना पर सारे आरोपी फरार हो गये थे. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी भी सदर अस्पताल पहुंची. परिजनों से पूरी ली.

थाना प्रभारी ने भी जताई हत्या की आशंका

इस दौरान मुनिया देवी ने पुलिस से आरोपी पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. और कहा कि किसी हाल में एक भी दोषी पुलिस के गिरफ्त से बचना नहीं चाहिए. वहीं थाना प्रभारी पप्पू कुमार के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है. क्योंकि मृतिका के नाक से खून बह रहा था. जबकि शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान पाए गए.

आये दिन दहेज के लिए किया जाता था टॉर्चर

आपको बताये कि सुधा कुमारी की शादी कृष्णदेव वर्मा के साथ हुई थी. शादी के दौरान ही मायके वालों ने दहेज में पांच लाख नगद दिया था. इसके साथ ही कई और समान भी दिए थे. लेकिन शादी के सात माह बाद से सुधा को दहेज में दो लाख नगद के साथ एक चैन का मांग किया जा रहा था. और कई बार इसे लेकर सुधा कुमारी को टॉर्चर भी किया गया. मृतका के पिता ओमप्रकाश वर्मा को बुधवार को जानकारी मिली कि उनकी बेटी सुधा की हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया गया है. और अब उसे जलाने के लिए लेकर गए है. ओमप्रकाश वर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:Innocent daughter fell prey to dowry greedywas pregnant for 4 monthsaccused husband and in-laws absconding

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.