✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घायल दारोगा हिमांशु की स्थिति गंभीर,एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली एम्स

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:15:22 AM

धनबाद(DHANBAD): पिछले दिनों सिंदरी बवाल में घायल हुए भौरा ओपी प्रभारी हिमांशु की स्थिति गंभीर हो गई है. उसे आज सुबह दुर्गापुर मिशन अस्पताल से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स भेजा गया है. इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद एसएसपी को कॉल कर एयर एंबुलेंस से ले जाने के लिए निर्देश दिया था. एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि हिमांशु के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठा रही है. दिल्ली एम्स में सीआरपीएफ का एक जवान पहले से मौजूद रखा गया है जो दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस उतरते ही लाइजनिंग कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाएगा. हिमांशु के साथ उसका भाई एयर एंबुलेंस में जा रहा है. वहीं उसकी मां और धनबाद के एक अफसर को फ्लाइट से दिल्ली साथ भेजा गया है. वहीं इस मामले में एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि जितने भी नामजद आरोपी हैं उन्हें किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा. पुलिस लगातार उनके लिए छापेमारी कर रही है. मगर अभी तक इस मामले में सिर्फ 4 लोग ही गिरफ्तार हो पाए हैं. सभी आरोपी फरार हो चुके हैं.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.