✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के निरसा में रोड किनारे मिला घायल हिरन, तस्करी का शक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 8, 2026, 2:45:00 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के गांजा गली के सामने जीटी रोड किनारे सुबह सुबह एक मृत हिरन का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े हिरन को देखा तो उसके पेट फटे होने की बात सामने आई, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह जब लोग जीटी रोड से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक हिरन पर पड़ी. पास जाकर देखने पर पता चला कि हिरन का पेट फटा हुआ है और उसकी मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई.

 तस्करी का शक

 स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हिरन मैथन हिरन पार्क का हो सकता है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पार्क से हिरनों को वहां से हटाया गया था. ऐसे में यह हिरन चिरकुंडा तक कैसे पहुंचा, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत चिरकुंडा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पढ़े कैसे हुआ घायल

फिलहाल हिरन की मौत किस कारण से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. कुछ लोग इसे किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई मौत बता रहे है कुछ लो अन्य कारणों की भी आशंका जता रहे है. मामले को लेकर वन विभाग की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, ताकि पूरे मामले की सही जानकारी सामने आ सके.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad news todaydhanbad news today livetoday news dhanbaddhanbad todays newsdhanbad newsjharkhand news todayed raid dhanbad newsdhanbad gas newsranchi news todaytoday newshindi news dhanbaddhanbad court newsdhanbad crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.