रांची(RANCHI): झारखंड के लोगों पर फिर से महंगाई की मार पड़ने वाली है. झारखंड में कल यानी 31 दिसंबर से दूध के दाम में बढ़ोतरी होने जा रही है. सुधा कंपनी ने दूध की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है. ये घोषणा बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की रांची इकाई ने की है. कल से अब लोगों को एक लीटर दूध के लिए 56 रुपए देने होंगे. इसके साथ ही आधे लीटर के लिए 28 रुपए और छह लीटर के कन्टेनर की कीमत 330 रुपए देने होंगे. दूध का ये दाम आम ग्राहकों के लिए हैं. रिटेलर को एक लीटर दूध 54 रुपए में, आधा लीटर 27 रुपए और छह लीटर का कन्टेनर 312 रुपए में मिलेगा.
बता दें कि दूध के दामों में अक्टूबर में भी वृद्धि हुई थी. तब सुधा के साथ मेधा ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी. उस समय प्रति लीटर 2 रुपए बढ़ाया गया था, जिससे छह लीटेर वाले कन्टेनर की कीमत 288 रुपए से बढ़कर 300 रुपए हो गई थी.