✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रसव के दौरान चली गई बच्चे की जान, बाघमारा CHC में नवजात की मौत के बाद जमकर हुआ हंगामा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 6:44:44 PM

धनबाद (DHANBAD): झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद काबू में लाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर पंचायत-2 के खोनाठी गांव निवासी ठाकुर महतो उर्फ लखन की पत्नी सरस्वती देवी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह उनका पहला बच्चा था, जिसे लेकर परिवार में काफी उत्साह था. लेकिन प्रसव के दौरान हालात बिगड़ गए और नवजात की जान नहीं बचाई जा सकी.

परिजनों का आरोप है कि समय पर ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं हो पाई, जिसके कारण बच्ची की मौत हुई. इस घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताने लगे. उनका कहना था कि यदि जरूरी सुविधाएं समय पर मिलतीं, तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी.

विरोध के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच का भरोसा दिया. वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है. चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्रीनाथ के अनुसार, प्रसूता की सामान्य डिलीवरी कराई गई थी और मेडिकल टीम ने पूरी कोशिश की. उन्होंने कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी. परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुनियादी सुविधाओं की कमी और संसाधनों का अभाव अक्सर मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन जाता है. ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी उपकरण और बेहतर व्यवस्थाओं की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Tags:Dhanbaddhanbad newsdhanbad latest newsBaghmara CHCBaghmara newsCHCLatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.