✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्रैश होते होते बची इंडिगो विमान,रांची में हुई हाई लैंडिंग,75 यात्री थे सवार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:15:02 PM

रांची(RANCHI): इंडिगो विमान सुर्खियों में है. अभी फ्लाइट रद्द होने का मामला शांत नहीं हुआ कि अब रांची में यात्रियों से भरी फ्लाइट की अचानक हाई लैंडिंग करानी पड़ी.इस दौरान विमान में 75 यात्री सवार थे.और सभी की साँस अटक गई.लेकिन जब विमान अपने यार्ड तक पहुंची तब थोड़ी राहत की सांस ली है. इस दौरान जब विमान की लैंडिंग हुई तो एक झटका भी यात्रियों को लगा.

दरअसल पूरी घटना शुक्रवार के देर रात 08.30 की है. जब इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 7361 की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हाई लैंडिंग हुई है. रांची से भुवनेश्वर जा रही थी.पायलट की सूझ बुझ से एक बड़ा हादसा टला है.नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी. जैसे ही फ्लाइट में खराबी की जानकारी मिली. तुरंत एयरपोर्ट को सूचना दिया. नीचे ग्राउन्ड में पूरी तैयारी की गई. हर स्तिथि से निबटने के लिए एयरपोर्ट तैयार था. लेकिन जब फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई तब सभी ने राहत की सांस ली है.

फ्लाइट लैंड होने के बाद सभी यात्रियों ने हँगामा शुरू कर दिया. लेकिन रात होने की वजह से दूसरी विमान की व्यवस्था नहीं हुई. जिसके बाद 45 यात्रियों को कार से भवणेश्वर भेजा गया.वही बाकी यात्रियों को रांची में ही होटल की व्यवस्था कराने के बाद रोका गया.

इस दौरान जब इंजीनियर की टीम ने फ्लाइट की जांच की. तो वह उड़ान भरने की हालत में नहीं था. जिस वजह से एयरपोर्ट की ओर से उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई.                                    

Tags:IndiGo plane narrowly escapes crashmakes high landing in Ranchi with 75 passengers on boardindigo newsindgojhakrhand newsranci newsranchi newsindigo emergency landingindigoairpiortairport newsbirsa munda airport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.