✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम 13 जनवरी को होगी रवाना,  झारखंड के चार खिलाडियों भी शामिल 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:43:17 AM

रांची(RANCHI): 14 से 30 जनवरी 2023 तक केपटाउन, साउथ अफ्रीका में ट्रेनिंग और टेस्ट मैच खेलने के लिए जा रही भारतीय महिला हॉकी टीम में हमारे झारखंड राज्य की 4 महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल है. इस दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम 13 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी और वहां दक्षिण अफ्रीका से चार मैच और नीदरलैंड के साथ 03 मैच खेलेगी. साउथ अफ्रीका के साथ भारत का मैच 16, 17, 19 और 21 जनवरी को है जबकि नीदरलैंड के साथ 22, 27 और 28 जनवरी को मैच है. 

खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी 

भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल निक्की प्रधान खूंटी जिला के हेसल की रहने वाली है, जबकि सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बरकीछापर की, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग भी सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड अन्तर्गत करगागुड़ी की रहने वाली है.भारतीय महिला हॉकी टीम में एक साथ झारखंड के चार चार खिलाड़ियों चयनित होने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने पूरी टीम के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि 2015 में निक्की प्रधान से शुरुआत हुई थी और अब भारतीय महिला हाकी टीम में हमारे 4 खिलाड़ी चुने गए हैं. यह राज्य के लिए गर्व की बात है. 4 खिलाड़ियों के चयन होने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी, असरीता लकड़ा, धर्मेद्र सिंह, सुरजीत झा, माइकल लाल, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित हाकी झारखंड के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खेल विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी है.

Tags:IndiaHockeyPlayer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.